*** YTT 200 HRS starting from 05/09/2026, Available yoga therapy,naturopathy, Aroma,Acupuncture,panchkarma,shatkriya etc,retreats***

Welcome

Glad to see you in our store

Female infertility and treatment

*बाँझपन(Female Infertility)*
*बाँझपन क्या होता हैं?*
किसीभी महिला के लिए बांझपन दुनिया का सबसे बड़ा गम होता हैं| इसमें महिला को माँ बनने के सुख से वंचित रहना पड़ता हैं| और आप ये भी कह सकते हैं बांझपन एक ऐसी बीमारी होती हैं जिसमे महिला गर्भधारण नहीं कर सकती हैं| इस स्थिति का होना किसी भी महिला के लिए बहुत ही बुरा होता हैं| क्योंकि माँ बनना हर महिला का सपना होता हैं| परंतु किसी महिला के साथ ऐसी समस्या होने पर उसे बहुत बड़ा झटका लग सकता हैं|
बांझपन के बहुत से कारण हो सकते हैं| कई बार महिलाएं गर्भधारण तो करती हैं, परंतु बार-बार गर्भपात के कारण बाद में उनका गर्भधारण नहीं हो पाता हैं!
*महिला में बाँझपन के कौन-कौन से कारण होते हैं:-*
*मासिक धर्म की समस्या होने पर:-*
जिन महिलाओ को मासिक धर्म से जुडी समस्या होती है या जिन महिलाओ को मासिक धर्म नहीं आता हैं| उन महिलाओ को बाँझपन की शिकायत होती हैं| क्योंकि इसके कारण ओवरीज़ में अंडे नहीं बन पाते हैं| और यदि महिला की ओवरीज़ में अंडे ही नहीं होंगे| तो पुरुष के शुक्राणु की निषेचन की क्रिया ही नहीं होगी|
*महिलाओ की ट्यूब्स खराब होने पर:-*
महिलाओ के गर्भाशय में ट्यूब्स होती हैं जो गर्भधारण के लिए बहुत जरुरी होती हैं| कई बार वो ट्यूब्स खराब हो जाती हैं!
*ज्यादा उम्र होने के कारण;-*
कई बार जो महिलाये ३५ के बाद माँ बनने के बारे में सोचती हैं उन महिलाओ में कई बार अंडे से पुरुष के शुक्राणु से मिलने वाली निषेचन प्रक्रिया नहीं हो पाती हैं| जिसके कारण महिला माँ बनने के सुख से वंचित रह जाती हैं| इससे भी बाँझपन जैसी समस्या कड़ी हो जाती हैं|
*गर्भाशय से सम्बंधित परेशानी:-*
कई बार महिलाओ के गर्भाशय में ही कोई परेशानी हो जाती हैं| जिसके कारण उसमे बच्चा नहीं ठहर पाता हैं!
*यौंन रोग होने के कारण:-*
जो महिलाये योंन रोग यानि संक्रमण के रोग से ग्रसित होती हैं उन महिलाओ को भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं| क्योंकि योंन रोग होने के कारण उनका शरीर कई बार इस प्रक्रिया के लिए सक्षम नहीं होता हैं, जिसके कारण बाँझपन जैसी परेशानी हो जाती हैं|
*अंडाणुओं का निर्माण न होना;-*
महिला को गर्भवती होने के लिए सबसे जरुरी होता हैं की उनके गर्भाशय में अंडे जरूर बनने चाहिए|

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat